Elin Electronics IPO: अगले हफ्ते खुलेगा 475 करोड़ का आईपीओ, यह प्राइस बैंड हुआ है फिक्स

Elin Electronics IPO: फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते 20 दिसंबर को खुलेगा

अपडेटेड Dec 15, 2022 पर 2:25 PM
पहले Elin Electronics 760 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली थी लेकिन इसे घटाकर 475 करोड़ रुपये कर दिया गया।

Elin Electronics IPO: फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते 20 दिसंबर को खुलेगा। 475 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। शेष 300 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। पहले कंपनी 760 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली थी लेकिन इसे घटाकर 475 करोड़ रुपये कर दिया गया।

Sapphire Foods Share Price: ब्लॉक डील का पॉजिटिव इफेक्ट, 6% उछल गए शेयर

Elin Electronics IPO की पूरी डिटेल्स


एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ अगले हफ्ते 20-22 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। 475 करोड़ रुपए के इस इश्यू के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। निवेशक इस इश्यू में 234-247 रुपये के प्राइस बैंड और 60 शेयरों के लॉट साइज में पैसे लगा सकेंगे। प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

शेयरों का अलॉटमेंट 27 दिसंबर को फाइनल होगा और लिस्टिंग 30 दिसंबर को होगी। शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए 88 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकता करने में किया जाएगा। 37.59 करोड़ रुपये का इस्तेमाल यूपी के गाजियाबाद और गोवा में मौजूदा प्लांट को अपग्रेड करने और विस्तार करने में किया जाएगा।

IDBI Bank Share Price: सरकारी राहत ने भरी चाबी, 7% उछल गए शेयर, एक साल के रिकॉर्ड हाई पर भाव

कंपनी के बारे में डिटेल्स

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) प्रोवाइड करने वाली दिग्गज कंपनी है। यह देश के अहम लाइटिंग, फैन और किचन एप्लायंसेज ब्रांड्स को एंड-टू-एंड प्रोडक्ट सॉल्यूशंस मुहैया कराती है। यह फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 में इसे 1093.75 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हुआ था जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 862.38 करोड़ रुपये था। वहीं समान अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 34.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 39.15 करोड़ रुपये में पहुंच गया। सितंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस पर 102.42 करोड़ रुपये का नेट कर्ज था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।