Get App

Emcure Pharmaceuticals के IPO को सेबी की मंजूरी, जुलाई में लॉन्च होने की संभावना

Emcure Pharmaceuticals IPO: आईपीओ में कंपनी द्वारा 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों सहित मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,36,78,839 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 6:10 PM
Emcure Pharmaceuticals के IPO को सेबी की मंजूरी, जुलाई में लॉन्च होने की संभावना
महाराष्ट्र स्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है।

महाराष्ट्र स्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार यह आईपीओ जुलाई में लॉन्च हो सकता है। आईपीओ में कंपनी द्वारा 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों सहित मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,36,78,839 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

सेबी ने 10 जून को एमक्योर आईपीओ पर ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ लाने से पहले ऑब्जर्वेशन लेटर हासिल करना जरूरी होता है। एमक्योर ने दिसंबर 2023 में सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए कागजात दाखिल किए।

Emcure Pharmaceuticals IPO से जुड़ी डिटेल

OFS में शेयर बेचने वाले प्रमोटर सतीश रमनलाल मेहता और सुनील रजनीकांत मेहता हैं। इसके अलावा नमिता विकास थापर, पुष्पा रजनीकांत मेहता, भावना सतीश मेहता, कामिनी सुनील मेहता, बीसी इन्वेस्टमेंट्स IV, अरुणकुमार पुरुषोत्तमलाल खन्ना, बर्जिस मीनू देसाई और सोनाली संजय मेहता भी OFS में शेयर बेचेंगे। कोटक महिन्द्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, जेफरीज इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया इस पब्लिक इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें