Emmforce Autotech IPO: एम्मफोर्स ऑटोटेक के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 30 अप्रैल को होने वाली है। यह आईपीओ 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 53.90 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच लिस्टिंग से एक दिन पहले ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। इश्यू के लिए कंपनी ने 93-98 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा था। इसके तहत 54.99 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं हुई।
