eMudhra IPO : डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट प्रोवाइडर ईमुद्रा लि. ने अपने 413 करोड़ रुपये के IPO के लिए 243-256 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 20 मई को खुलेगा और 24 मई को बंद हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक, एंकर इनवेस्टर्स की बिडिंग के लिए इश्यू 19 मई को खुलेगा। इस इश्यू के तहत 161 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा, प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये 98.35 लाख शेयरों की बिक्री कर सकेंगे।
