Get App

Energy Mission Machineries IPO का प्राइस बैंड फिक्स, लगातार तेजी से बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा

Energy Mission Machineries IPO: मशीनों के लिए मशीन बनाने वाली एनर्जी मिशन के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। सब्सक्रिप्शन के लिए यह आईपीओ 9 मई को खुलेगा और 13 मई तक खुला रहेगा। इसके आईपीओ के लिए ₹131-₹138 का प्राइस बैंड फिक्स हुआ है। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसकी सेहत काफी तगड़ी है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 06, 2024 पर 4:07 PM
Energy Mission Machineries IPO का प्राइस बैंड फिक्स, लगातार तेजी से बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा
Energy Mission Machineries IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 मई के बीच खुलेगा।

Energy Mission Machineries IPO: मशीनों के लिए मशीन बनाने वाली एनर्जी मिशन के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। सब्सक्रिप्शन के लिए यह आईपीओ 9 मई को खुलेगा और 13 मई तक खुला रहेगा। इसके आईपीओ के लिए ₹131-₹138 का प्राइस बैंड फिक्स हुआ है। ग्रे मार्केट में बात करें तो यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 60 रुपये यानी 43.38 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसी आईपीओ में पैसे लगाने से पहले ग्रे मार्केट की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और कारोबार को समझना चाहिए। यहां आईपीओ से लेकर कंपनी के बारे में सारी डिटेल्स दी जा रही है।

Energy Mission Machineries IPO के बारे में डिटेल्स

एनर्जी मिशन मशीनरीज का ₹41.15 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-13 मई के बीच खुलेगा। इस आईपीओ में ₹131-₹138 के प्राइस बैंड और 1000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी खुदरा निवेशकों और 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 14 मई को फाइनल होगा और NSE SME पर 16 मई को एंट्री होगी। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 29.82 लाख नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद में मौजूदा मैनुफैक्चरिंग यूनिट में सिविल कंस्ट्रक्शन के कैपिटल एक्सपेंडिचर, नए प्लांट और मशीनरीज, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में होगा।

Energy Mission Machineries के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें