Enviro Infra Engineers IPO: एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा 18 नवंबर को की जाएगी। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 26 नवंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसके अलावा, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 21 नवंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 3.87 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, सेलिंग शेयरहोल्डर्स (प्रमोटर्स) द्वारा 52.68 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
