Get App

Epack Durable IPO : 30 जनवरी को मुनाफा होगा या नुकसान? लिस्टिंग के बाद क्या हो स्ट्रेटेजी? एक्सपर्ट्स से जानिए

ग्रे मार्केट में Epack Durable के शेयरों की डिमांड में लगातार गिरावट देखी गई है। आज 29 जनवरी को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 235 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 2.17 फीसदी का मुनाफा होगा

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 9:58 PM
Epack Durable IPO : 30 जनवरी को मुनाफा होगा या नुकसान? लिस्टिंग के बाद क्या हो स्ट्रेटेजी? एक्सपर्ट्स से जानिए
Epack Durable के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 30 जनवरी को होने वाली है।

Epack Durable IPO : ईपैक ड्यूरेबल के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 30 जनवरी को होने वाली है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 2-10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होंगे। उनका कहना है कि यह स्टॉक 230 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 235 रुपये से 253 रुपये के बीच खुलेगा। इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 16.37 गुना सब्सक्राइब हुआ है। हालांकि, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ GMP में लगातार गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं कि लिस्टिंग को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

Epack Durable IPO : एक्सपर्ट्स की राय

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर VP रिसर्च एंड रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे ने कहा, "बाजार के मूड को देखते हुए हम इश्यू प्राइस पर 5-10 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद कर रहे हैं।" इंडसेक सिक्योरिटीज के वीपी सरल सेठ ने कहा, “हमारे विचार में स्टॉक 235-240 रुपये के प्राइस रेंज में लिस्ट होगा। यह देखते हुए कि आईपीओ का मूल्य Amber और पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट जैसे अपने पियर्स से अधिक है, हमारा मानना ​​है कि लिस्टिंग के साथ इससे एग्जिट करने पर विचार किया जा सकता है।"

Pace 360 के को-फाउंडर और चीफ ग्लोबल स्ट्रेटेजिस्ट अमित गोयल को उम्मीद है कि स्टॉक करीब 10 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होगा। स्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च एनालिस्ट पार्थ शाह ने कहा, "आईपीओ 49.6x के पी/ई पर काफी मूल्यवान लगता है और शेयर बाजार में इसके सिंगल डिजिट प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें