ESAF SFB IPO: स्मॉल फाइनेंस बैंक दोबारा फाइल करेगा ड्राफ्ट पेपर, दिसंबर तक पूरा होगा प्रोसेस

ESAF SFB IPO :  स्माल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ कादंबली पॉल थॉमस ने कहा कि बैंक पहले प्रस्तावित 998 करोड़ रुपये के इश्यू की तुलना में छोटा IPO लेकर आएगा

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 4:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ESAF SFB के एमडी और सीईओ कादंबली पॉल थॉमस ने कहा कि बैंक पहले प्रस्तावित 998 करोड़ रुपये के इश्यू की तुलना में छोटा IPO लेकर आएगा

ESAF SFB IPO : ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB IPO) टाइमलाइन से पहले प्रोसेस पूरा करने में नाकाम रहने पर अपने IPO के लिए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस फिर से जमा करेगा। Small Finance Bank के एमडी और सीईओ कादंबली पॉल थॉमस (Kadambelil Paul Thomas) ने यह जानकारी दी है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस ने कहा कि बैंक पहले प्रस्तावित 998 करोड़ रुपये के इश्यू की तुलना में छोटा IPO लेकर आएगा। उन्होंने मुंबई में एक बैंकिंग इवेंट से इतर कहा, अभी इश्यू का साइज फाइनल नहीं है, लेकिन सामान्य रूप से छोटे साइज होगा। वर्तमान में CRAR 20 फीसदी है। हमें कैपिटल की जरूरत है। सेबी की मंजूरी मिलने में 2 महीने का वक्त लगेगा।

अगले वित्त वर्ष में आ सकता है आईपीओ


थॉमस ने कहा, “हम टाइमलाइन से पहले उसे नहीं ला सकते। हम ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्ट्स (draft prospectus) को फिर से फाइल करने की प्रक्रिया में हैं। हमें बीते साल मंजूरी मिली थी, लेकिन हम इसे पेश नहीं कर सके।”

Archean Chemical Industries IPO: इस केमिकल कंपनी का 9 नवंबर को खुलेगा IPO, निवेशकों को फिर मिलेगा कमाई का मौका। 

IPO अगले वित्त वर्ष में आने की संभावना है। अक्टूबर, 2021 में केरल बेस्ड स्माल फाइनेंस बैंक को IPO के लिए सेबी की मंजूरी मिली थी। कंपनी ने जुलाई, 2021 में ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे।

इतनी रकम जुटाने की थी योजना

थॉमस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध को देखते हुए बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते हुए स्माल फाइनेंस बैंक पिछली टाइमलाइन के भीतर आईपीओ लाने में नाकाम रहा। पहले 998 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू लाने की योजना थी, जिसमें 800 करोड़ रुपये के नए इश्यू और मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 197.78 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

Aakash IPO :  FY24 में आकाश को लिस्ट करा सकती है Byju’s, 1 अरब डॉलर जुटाने का बना रही प्लान, जानिए डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।