ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने वाली कंपनी पॉलिसी बाजार(Policybazaar) की जल्द ही आईपीओ लाने की योजना है। कंपनी इस इस आईपीओ के लिए जुलाई में सेबी में पेपर दाखिल कर सकती है और नवंबर दिसंबर में यह आईपीओ बाजार में आ सकता है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने अपना वैल्यूएशन 4-5 अरब डॉलर आंका है जो पहले के आंकलन से ज्यादा है।