Get App

Bangalore Airport IPO: बेंगलुरु एयरपोर्ट का अगले साल तक आएगा IPO, 3.7 अरब डॉलर के वैल्यू पर हो सकती है लिस्ट

Bangalore Airport IPO: फेयरफैक्स फाइनेंशियल अगले साल तक बेंगलुरु एयरपोर्ट का IPO लॉन्च कर सकती है और इसका साइज करीब 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये का हो सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 3:20 PM
Bangalore Airport IPO: बेंगलुरु एयरपोर्ट का अगले साल तक आएगा IPO, 3.7 अरब डॉलर के वैल्यू पर हो सकती है लिस्ट
बेंगुलरु एयरपोर्ट (BIAL) का स्वामित्व, फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड के पास है

बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) अगले साल तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है। बेंगुलरु एयरपोर्ट (BIAL) का स्वामित्व इस समय कनाडा के इनवेस्टमेंट ग्रुप, फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड (Fairfax Financial Holdings Ltd) के पास है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेयरफैक्स अगले साल तक करीब 3.7 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर बेंगलुरु एयरपोर्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फेयरफैक्स की भारतीय इकाई फेयरफैक्स इंडिया संभावित IPO के लिए एक एडवाइजर के साथ मिलकर काम कर रही है। बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल केम्पेगौड़ा की बहुमत हिस्सेदारी फेयरफैक्स इंडिया के पास है।

मनीकंट्रोल स्वतंत्र रूप से रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सका।

4,000 करोड़ हो सकता है IPO का साइज

रिपोर्ट के मुताबिक, यह IPO करीब 3,000 करोड़ रुपये से 4,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। IPO का 75% हिस्सा फ्रेश शेयरों का हो सकता है, जबकि बाकी 25% हिस्सा मौजूदा शेयरों का हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें