Get App

FirstCry और Ola Electric जल्द लाएगी IPO, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में पेपर जमा करने की तैयारी

नवंबर में Softbank ने निवेश करके इन दोनों कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया। यह इस बात का संकेत था कि आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक वैल्यूएशन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 5:54 PM
FirstCry और Ola Electric जल्द लाएगी IPO, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में पेपर जमा करने की तैयारी
Ola Electric और Firstcry में जापान के सॉफ्टबैंक का पैसा लगा है

बहुत जल्द फ़र्स्ट क्राई और ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ ला सकती हैं। दोनों कंपनियों में सॉफ्ट बैंक का पैसा लगा है। और दोनों कंपनियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में आईपीओ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने वाली हैं। मनीकंट्रोल को सूत्रों से ये जानकारी मिली है। नवंबर में Softbank ने निवेश करके इन दोनों कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया। यह इस बात का संकेत था कि आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक वैल्यूएशन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, " FirstCry 50 करोड़ डॉलर जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 60 फीसदी ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाया जाएगा जबकि बाकी फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे।"

FirstCry के शेयरों की लिस्टिंग 2024 के चुनाव के बाद होगी। ओला इलेक्ट्रिक के मैनेजमेंट ने पहले ही डोमेस्टिक और इंटरनेशनल इनवेस्टर्स के लिए रोड शो करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में रंजन पई की MEMG फैमिली ऑफिस, हर्ष मारिवाला शार्प वेंचर्स और हेमेंद्र कोठारी की DSP फैमिली ने फ़र्स्टक्राई में 435 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

बहुत जल्द फ़र्स्ट क्राई और ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ आईपीओ ला सकती हैं। दोनों कंपनियों में सॉफ्ट बैंक का पैसा लगा है। और दोनों कंपनियां दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सेबी में आईपीओ के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने वाली हैं। मनीकंट्रोल को सूत्रों से ये जानकारी मिली है। नवंबर में Softbank ने निवेश करके इन दोनों कंपनियों का वैल्यूएशन बढ़ाया। यह इस बात का संकेत था कि आईपीओ से पहले सॉफ्टबैंक वैल्यूएशन बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें