Get App

Market Action: अगले हफ्ते 5 IPO लॉन्च होंगे, 7 कंपनियों की लिस्टिंग का भी प्लान

आगामी हफ्ते प्राइमरी मार्केट में गतिविधियां तेज रहेंगी। 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में कुल IPO लॉन्च होंगे और 7 कंपनियों की लिस्टिंग एक्सचेंजों में होगी। जिन 5 कंपनियों के IPO आने हैं, उनमें 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं और इनका इरादा पब्लिक इश्यू के जरिये 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये जुटाना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2024 पर 5:02 PM
Market Action: अगले हफ्ते 5 IPO लॉन्च होंगे, 7 कंपनियों की लिस्टिंग का भी प्लान
आगामी हफ्ते में कुल 7 कंपनियों की लिस्टिंग होनी है।

आगामी हफ्ते प्राइमरी मार्केट में गतिविधियां तेज रहेंगी। 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस हफ्ते में कुल IPO लॉन्च होंगे और 7 कंपनियों की लिस्टिंग एक्सचेंजों में होगी। जिन 5 कंपनियों के IPO आने हैं, उनमें 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं और इनका इरादा पब्लिक इश्यू के जरिये 2,000 से 2,500 करोड़ रुपये जुटाना है।

जुनिपर होटल्स (Juniper Hotels)

आगामी हफ्ते सबसे बड़ा IPO जुनिपर होटल्स का होगा। यह IPO 21 फरवरी को खुलेगा और 23 फरवरी को बंद होगा। 1,800 करोड़ रुपये के इस IPO में सिर्फ नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसका मालिकाना हक सर्राफ होटल्स के पास है। इस इश्यू के लिए प्राइस ब्रैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के पास 7 होटल और कई सर्विस अपार्टमेंट हैं। ज्यादातर होटल हयात ब्रांड के तहत हैं। कंपनी IPO से हासिल कुल रकम में से 1,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने में करेगी। सितंबर 2023 के मुताबिक, कंपनी की कुल उधारी 2,252.75 करोड़ रुपये थी।

GPT हेल्थकेयर

कोलकाता की हॉस्पिटल चेन GPT हेल्थकेयर अपना पब्लिक इश्यू 22 फरवरी को लॉन्च करेगी और यह इश्यू 26 फरवरी को बंद हो जाएगा। प्राइस बैंड का ऐलान 19 फरवरी को किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इसका IPO साइज 450-550 करोड़ रुपये का होगा। इस IPO के तहत 40 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत 2.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। GPT पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में ILS ब्रांड के तहत 4 हॉस्पिटल ऑपरेट करती है, जिसकी कुल क्षमता 561 बेड है। कंपनी IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ड चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें