Flipkart IPO: वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ऑफर के वैल्यूएशन के लक्ष्य को करीब एक तिहाई बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक Flipkart अब 60 से 70 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर आईपीओ से पैसा जुटाने की तैयारी कर रही है, जबकि पहले उसने 50 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के साथ IPO लाने का लक्ष्य रखा था।
