Get App

Foxconn ग्रुप की कंपनी Bharat FIH ने टाला IPO लाने का प्लान, 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का बनाया था प्लान

Foxconn ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए Bharat FIH का IPO लाने की योजना फिलहाल के लिए टाल दी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 20, 2022 पर 6:15 PM
Foxconn ग्रुप की कंपनी Bharat FIH ने टाला IPO लाने का प्लान, 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का बनाया था प्लान
Bharat FIH, शाओमी और नोकिया जैसी कंपनियों के लिए मोबाइल डिवाइस बनाती है

फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) ने गुरुवार 20 अक्टूबर को बताया कि उसने अपनी भारतीय इकाई 'भारत एफआईएच (Bharat FIH)' को भारतीय शेयर बाजार पर लिस्ट कराने की अपनी योजना फिलहाल के लिए टाल दी है। उसकी योजना Bharat FIH का 5,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की थी। Foxconn ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इस योजना को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

हांगकांग के शेयर बाजार में लिस्टेड Foxconn ने बिना कोई निश्चित समयसीमा बताते हुए कहा कि वह बाजार की हालात बेहतर अपनी भारतीय यूनिट का आईपीओ लाएगी।

बयान में यह भी कहा गया है कि शेयरधारकों और संभावित निवेशकों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि प्रस्तावित IPO बहुत सारी चीजों पर निर्भर करता है। इनमें भारत के विभिन्न नियामकों से मंजूरी, बाजार के हालात और दूसरे पहलू शामिल है। ऐसे में इस बात का कोई आश्वासन नहीं दिया जा सकता है कि प्रस्तावित IPO आएगा या यह कब आ सकता है।"

Bharat FIH, फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप का हिस्सा है और FIH मोबाइल्स की एक सब्सिडियरी कंपनी है। यह शाओमी और नोकिया जैसी कंपनियों के लिए मोबाइल डिवाइस बनाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें