Fractal Analytics IPO का अलॉटमेंट आज, ऐसे करें चेक; लिस्टिंग को लेकर ग्रे मार्केट क्या कर रहा इशारा

Fractal Analytics IPO में जिन लोगों ने पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 16 फरवरी को हो सकती है

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Fractal Analytics IPO 9 फरवरी को खुला था और 11 फरवरी को बंद हुआ।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2833.90 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 2.81 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो गया है। इस IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 4.41 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.11 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 0.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

अब 12 फरवरी को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। जिन लोगों ने फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Fractal Analytics IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।


MUFG Intime की वेबसाइट से कैसे करें चेक

  • https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • कंपनी नेम में Fractal Analytics को सिलेक्ट करें।
  • PAN या एप्लीकेशन नंबर या DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से एक को सिलेक्ट कर डिटेल डालें।
  • सब्मिट पर क्लिक करें।

Clean Max IPO: टेमासेक का बिग प्लान, इन निवेशकों के साथ मिलकर आईपीओ से पहले ही ₹1500 करोड़ डालने की तैयारी

AI कंपनी है Fractal Analytics

फ्रैक्टल एनालिटिक्स भारत की पहली प्योर-प्ले आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी है, जो पब्लिक मार्केट में उतर रही है। IPO 9 फरवरी को खुला था और 11 फरवरी को बंद हुआ। प्राइस बैंड 857-900 रुपये प्रति शेयर था। IPO में 1023.50 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 1810.40 करोड़ रुपये के 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 16 फरवरी को हो सकती है।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स की शुरुआत मार्च 2000 में हुई थी। यह एक ग्लोबल एंटरप्राइज AI और एनालिटिक्स फर्म है। यह एक डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेयर के तौर पर मौजूद है, जो AI-लेड सर्विसेज को इनक्यूबेटेड SaaS ऑफरिंग के साथ कंबाइन करती है। यह बड़ी ग्लोबल कंपनियों को डेटा से मिलने वाले इनसाइट्स के साथ सपोर्ट करती है और अपने एंड-टू-एंड AI सॉल्यूशंस के जरिए बेहतर फैसले लेने में उनकी मदद करती है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

फ्रैक्टल एनालिटिक्स अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी Fractal USA में निवेश के लिए करेगी। इसके जरिए उधारी को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाया जाएगा। इसके अलावा लैपटॉप खरीदे जाएंगे, नए ऑफिस शुरू किए जाएंगे, रिसर्च एंड डेवलपमेंट में निवेश किया जाएगा, Fractal Alpha के तहत सेल्स एंड मार्केटिंग में पैसा लगाया जाएगा। साथ ही पहले से न पता अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ को फंड किया जाएगा। बाकी बचे फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी की वित्त वर्ष 2025 में इनकम 2816.20 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 2241.90 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025 में शुद्ध मुनाफा 220.60 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान फ्रैक्टल एनालिटिक्स की इनकम 1594.30 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 70.90 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 274.60 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।