Get App

अप्रैल-सितंबर में मेनबोर्ड सेगमेंट में आए 78 IPO, जुटाए गए रिकॉर्ड ₹94205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड IPOs, SME IPOs, इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर व रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट्स से जुटाई गई राशि को मिलाकर कंपनियों ने कुल 2.43 लाख करोड़ रुपये जुटाए। 6 महीनों के दौरान अधिकतर समय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 02, 2026 पर 1:42 PM
अप्रैल-सितंबर में मेनबोर्ड सेगमेंट में आए 78 IPO, जुटाए गए रिकॉर्ड ₹94205 करोड़
मेनबोर्ड IPO और SME IPO को मिलाकर अप्रैल-सितंबर 2026 में जुटाई गई राशि 1 लाख करोड़ रुपये रही।

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों में देश में मेनबोर्ड सेगमेंट में 78 नए IPO आए। इनके जरिए रिकॉर्ड 94,205 करोड़ रुपये जुटाए गए। यह अमाउंट एक साल पहले के मुकाबले 35 प्रतिशत अधिक है। Primedatabase.com की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पिछले साल अप्रैल-सितंबर में मेनबोर्ड सेगमेंट में 65 IPO लॉन्च हुए थे। इनकी मदद से 69,533 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

मेनबोर्ड IPO और SME IPO को मिलाकर अप्रैल-सितंबर 2026 में जुटाई गई राशि 1 लाख करोड़ रुपये रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 76,330 करोड़ रुपये था। इस साल सितंबर महीने में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का IPO आया, जो 22,562.71 करोड़ रुपये का था। इसके अलावा जुलाई में SBI फंड्स मैनेजमेंट ने IPO से 9,795.32 करोड़ रुपये और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने 9,275.22 करोड़ रुपये जुटाए।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्राइम डेटाबेस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव हल्दिया का कहना है, ‘‘मेनबोर्ड IPOs से रिकॉर्ड स्तर पर फंड जुटाया गया है, जबकि साल की शुरुआत बेहद धीमी रही थी और पहले तीन महीनों में केवल 3,794 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इसके अलावा, 6 महीनों के दौरान अधिकतर समय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा।’’

SEBI की मंजूरी के बाद 145 कंपनियां 2.78 लाख करोड़ जुटाने की तैयारी में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें