Fusion Micro Finance IPO: 2 नवंबर को खुलेगा इस माइक्रो फाइनेंस कंपनी का आईपीओ, जानें डिटेल्स

फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिडेट (Fusion Micro Finance Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 2 नवंबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा

अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 5:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fusion Micro Finance, आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी

Fusion Micro Finance IPO: आईपीओ बाजार में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। नई दिल्ली मुख्यालय वाली फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस लिमिडेट (Fusion Micro Finance Ltd) का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) अगले हफ्ते 2 नवंबर को खुलेगा और 4 नवंबर को बंद होगा।

IPO के तहत कंपनी के 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं 1.37 करोड़ शेयरों को इसके मौजूदा प्रमोटरों और शेयरहोल्डरों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसमें देवेश सचदेव करीब 6.5 लाख शेयर बेचेंगे, वहीं मिनी सचदेव करीब 1 लाख शेयर बेचेंगी।

इसके अलावा हनी रोज इनवेस्टमेंट और क्रिएशन इनवेस्टमेंट फ्यूजन LLC की तरफ से 14-14 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। ओकियोक्रेडिट इक्यूमेनिकल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव सोसाइटी यूए करीब 66.1 लाख बेचेगी, जबकि करीब 35.4 लाख शेयरों को ग्लोबल इम्पैक्ट फंड्स SCA SiCAR की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।


यह भी पढ़ें- Multibagger: इस शेयर ने 1 लाख रुपये को बनाया ₹5 करोड़, दिया 50,000% का रिटर्न, क्या आपने खरीदा?

इस आईपीओ के लिए ICICI सिक्योरिटीज, CLSA इंडिया, IIFL सिक्योरिटीज और JM फाइनेंशियल को लीड मैनेजर्स नियुक्त किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक दिन पहले यानी 1 नवंबर को खुलेगा। कंपनी की योजना 15 नवंबर तक स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की है।

कंपनी ने बताया कि IPO से मिली पैसों का इस्तेमाल भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने में किया जाएगा। जून 2022 तक की जानकारी के मुताबिक, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस का CRAR 21.13 फीसदी थी, जिसमें टियर-1 19.45 फीसदी था।

इसका नेट इंटरेस्ट इनकम जून तिमाही के अंत में 184.68 करोड़ रुपये रहा, जो इसके एक साल पहले की इसी अवधि में 124.59 करोड़ रुपये था। इसका नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 75.10 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 4.41 करोड़ रुपये था।

फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस को साल 2010 में शुरू किया गया था। यह देश के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच से दूर वाली महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। जून तिमाही के अंत में इसका ग्रॉस एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 73.89 अरब रुपये था, जो एक साल पहले की इसी अवधि से 59.6 फीसदी अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।