Get App

Gala Precision Engineering IPO Subscription: पहले दिन ही तगड़ा रिस्पॉन्स, 10.84 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Gala Precision Engineering IPO Subscription status day 1: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ की ग्रे मार्केट में मजबूत मांग है। आज 2 सितंबर को यह इश्यू 268 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 797 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 11:10 PM
Gala Precision Engineering IPO Subscription: पहले दिन ही तगड़ा रिस्पॉन्स, 10.84 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Gala Precision Engineering IPO: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

Gala Precision Engineering IPO: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 2 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 10.84 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.41 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 22.23 लाख शेयर हैं। कंपनी पब्लिक इश्यू से 167.93 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 4 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। IPO के लिए प्राइस बैंड 503-529 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 28 शेयर है।

Gala Precision Engineering IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB)- 0.86 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 20.72 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 12.17 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें