Get App

Ganga Bath Fittings IPO: IPO दूसरे दिन पूरी तरह हुआ सब्सक्राइब, 6 जून है लास्ट डेट

Ganga Bath Fittings IPO: कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹32.65 करोड़ रुपये जुटा रही है। यह पूरी तरह से 66.63 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹46-49 प्रति शेयर है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 9:22 PM
Ganga Bath Fittings IPO: IPO दूसरे दिन पूरी तरह हुआ सब्सक्राइब, 6 जून है लास्ट डेट
अपने IPO से कंपनी का लक्ष्य लगभग ₹110 करोड़ का वैल्यूएशन हासिल करना है

Ganga Bath Fittings IPO: बाथरूम एक्सेसरीज बनाने वाली गंगा बाथ फिटिंग्स कंपनी का IPO 5 जून को बोली लगाने के दूसरे दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। यह इश्यू 4 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था जिसे 6 जून तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹32.65 करोड़ रुपये जुटा रही है। यह पूरी तरह से 66.63 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹46-49 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 3000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,38,000 है।

निवेशकों ने पिछले दो दिनों में 1606 आवेदनों के माध्यम से 66.57 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई है। इसमें रिटेल निवेशकों ने सर्वाधिक 45.51 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई, और शेष शेयर अन्य कैटेगरी के निवेशकों द्वारा सब्सक्राइब किए गए।

IPO की टाइमलाइन

आईपीओ खुलने की तिथि- 4 जून

आईपीओ बंद होने की तिथि- 6 जून

अलॉटमेंट- 9 जून

रिफंड- 10 जून

सब समाचार

+ और भी पढ़ें