Get App

Global Surfaces ने एंकर निवेशकों से ₹46.49 करोड़ रुपये जुटाए, 13 मार्च को IPO लॉन्च करेगी कंपनी

ग्लोबल सरफेसेज (Global Surfaces) ने शुक्रवार 10 मार्च को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से ठीक पहले एंकर निवेशकों से 46.49 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी अगले हफ्ते अपना IPO लॉन्च करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के IPO में तीन संस्थाओं ने बतौर एंकर निवेशक निवेश किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 9:24 PM
Global Surfaces ने एंकर निवेशकों से ₹46.49 करोड़ रुपये जुटाए, 13 मार्च को IPO लॉन्च करेगी कंपनी
ग्लोबल सरफेसेज का IPO सोमवार 13 मार्च को खुलेगा और 15 मार्च को बंद होगा

ग्लोबल सरफेसेज (Global Surfaces) ने शुक्रवार 10 मार्च को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से ठीक पहले एंकर निवेशकों से 46.49 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी अगले हफ्ते अपना IPO लॉन्च करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के IPO में तीन संस्थाओं ने बतौर एंकर निवेशक निवेश किया है। इसमें लीडिंग लाइट फंड VCC-द ट्रंफ फंड, सैंट कैपिटल फंड और वीपीके ग्लोबल वेंचर्स फंड-स्कीम 1 शामिल हैं। ग्लोबल सरफेसेज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "मर्चेंट बैंकरों के परामर्श से, हमने एंकर निवेशकों को 140 रुपये प्रति शेयर (130 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम सहित) पर 33.21 लाख इक्विटी शेयरों के आवंटन को अंतिम रूप दिया है।"

लीडिंग लाइट फंड VCC-द ट्रंफ फंड को 27 करोड़ रुपये के निवेश से 19.28 लाख शेयर मिले हैं। सैंट कैपिटल फंड को 14.49 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर 10.35 लाख शेयर आवंटित किए हैं। वहीं वीपीके ग्लोबल वेंचर्स फंड-स्कीम 1 को 5 करोड़ रुपये के निवेश से 3.57 लाख शेयर मिले हैं।

ग्लोबल सरफेसेज का IPO सोमवार 13 मार्च को खुलेगा। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 133-140 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसका आईपीओ 15 मार्च को बंद होगा। कंपनी अपने आईपीओ से 155 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें 119.28 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 35.70 करोड़ रुपये का कंपनी के शेयरधारकों और प्रमोटरों की तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें