Go digit insurance IPO: इंश्योरेंस रेग्यूलेटर IRDAI ने 25 नवंबर को फेयरफैक्स के निवेश वाली कपंनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड (Go Digit General Insurance Ltd) को BSE और NSE पर लिस्टिंग के लिए फाइनल मंजूरी दे दी है। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने अगस्त महीने में Sebi में IPO लाने के लिए आवेदन जमा किया था। क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। हालांकि, सेबे ने कारण बताए बिना गो डिजिट IPOपर अभी अपनी मंजूरी लंबित रखी है।
1250 करोड़ रुपए का होगा फ्रेश इश्यू
इस आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल पेपर के मुताबिक आईपीओ में 1250 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगा। जबकि 109445561 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रोमोटर और शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस OFS के तहत Go Digit Infoworks Services 109434783 शेयरों की बिक्री करेगा।
250 करोड़ रुपये तक का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट
इसके अलावा कंपनी 250 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है। यदि ये प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो फ्रेश इश्यू की साइज कम कर दी जाएगी।
कहां होगा आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल
नए इश्यू से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी के पूंजी आधार को बढ़ाने और सॉल्वेंसी के स्तर को बनाए रखने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा। बता दें कि गो डिजिट ग्राहकों को उनकी उनकी जरूरत के अनुसार मोटर इश्योरेंस, हेल्थ इंश्यरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, प्ऱापर्टी इंश्यरेंस, , समुद्री बीमा, देयता बीमा और दूसरे इंश्यरेंस प्रोडक्ट उपलब्ध करवाता है।
यह पूरी तरह से क्लाउड प्लेटफार्म पर संचालित होने वाली भारत की पहली गैर-जीवन बीमा कंपनियों में से एक है और इसने कई चैनल भागीदारों के साथ एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) इंटीग्रेशन डेवलप किया है। कंपनी का हेडक्वार्टर बंगलूरू में है। CICI Securities, Morgan Stanley India Company, Axis Capital, Edelweiss Financial Services, HDFC Bank, and IIFL Securities इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।