IPO Next week: अगले हफ्ते भी आईपीओ मार्केट में रौनक रहेगी। 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ बाजार में आने वाले हैं। मई के बाद नवंबर आईपीओ के लिहाज से सबसे व्यस्त महीना रहने की उम्मीद है। Dharmaj Crop Guard और Uniparts India के आईपीओ इस महीने के आखिर में आएंगे। नवंबर में अब तक 8 कंपनियां करीब 9,500 करोड़ रुपये के आईपीओ पेश कर चुकी हैं। इनमें Global Health, Five Star Business Fianance, Archean Chemical Industries और Fusion Micro Finance शामिल हैं। मई में Life Insurance Corporation का आईपीओ आया था। लॉजिस्टिक्स फॉर्म Delhivery ने भी मई में अपना आईपीओ पेश किया था। कंपनियों ने उस महीने आईपीओ से 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए थे।
अगले हफ्ते Dharmaj Crop आईपीओ से 251 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी। इसमें 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबिक 35.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर प्रमोटर बेचेंगे। यह वेनस पाइप्स के आईपीओ के बाद सबसे छोटे साइज का आईपीओ होगा। वेनस पाइप्स और ट्यूब्स ने मई में 165 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। यह ऑफर 28-30 नवंबर के बीच खुला रहेगा। शेयर का प्राइस बैंड 216-237 रुपये होगा।
Dharmaj Crop की शुरुआत 2015 में हुई थी। कंपनी कई तरह के एग्रोकेमिकल फॉर्मुलेशंस की मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रिब्यूशन करती है। इनमें इनसेक्टीसाइड्स, फंगीसाइड्स, हर्बीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स, माइक्रो फर्टिलाइजर्स और एंटीबॉयोटिक्स शामिल हैं। कंपनी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में इसका प्रॉफिट 37 फीसदी बढ़कर 28.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 394.2 करोड़ रुपये रहा।
Uniparts India इंजीनियरिंग सिस्टम्स बनाती है। यह आईपीओ 30 नवंबर को खुलेगा। यह 2 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी 1.44 करोड़ शेयरों की बिक्री से 836 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी के प्रमोटर और इनवेस्टर्स अपने शेयर बेचेंगे। ऐसा लगता है कि इस आईपीओ का मकसद प्रमोटर और इनवेस्टर्स को अपने शेयर बेचने का मौका देने के लिए यह आईपीओ पेश हो रहा है। Ashoka Investment Holdings और Ambadevi Mauritius Holidng अपनी पूरी हिस्सेदारी कंपनी में बेचेंगे। इस आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 548-577 रुपये रखा गया है।