Get App

Go Fashion की दमदार लिस्टिंग, BSE पर इश्यू प्राइस से 90% ऊपर 1316 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

Go Fashion के इश्यू को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और यह 135.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 10:44 AM
Go Fashion की दमदार लिस्टिंग, BSE पर इश्यू प्राइस से 90% ऊपर 1316 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर
Go Fashion के शेयरों की लिस्टिंग 30 नवंबर को इश्यू प्राइस से 90% प्रीमियम पर हुई

Go Fashion Stock Price: गो कलर्स जैसे ब्रांड ऑपरेट करने वाली Go Fashion की लिस्टिंग दमदार रही है। 30 नवंबर को इसके शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 90% प्रीमियम पर हुई है। Go Fashion का इश्यू प्राइस 690 रुपए शेयर है। जबकि BSE पर इसके शेयर 1316 रुपए और NSE पर 1310 रुपए पर खुले हैं।

मार्केट एक्सपर्ट्स इसके शेयरों की लिस्टिंग 65-75% प्रीमियम पर मानकर चल रहे थे। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की लिस्टिंग 1140-1210 रुपए पर होने की उम्मीद थी।

महिलाओं के लिए बॉटम वियर बनाने वाली Go Fashion पहली कंपनी है जो लिस्ट हुई है। इसके इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का इश्यू 135.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें