Godavari Biorefineries ला रही IPO, नए शेयरों के जरिए जुटाएगी ₹325 करोड़

Godavari Biorefineries IPO: कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बायो-बेस्ड केमिकल्स, चीनी, एथेनॉल के विभिन्न ग्रेड और बिजली शामिल हैं। नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल ऋण भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। प्राइवेट इक्विटी फर्म मंडला कैपिटल एजी लिमिटेड OFS रूट के माध्यम से 49.27 लाख शेयर बेच रही है

अपडेटेड Jun 16, 2024 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महाराष्ट्र स्थित गोदावरी बायोरिफाइनरीज भारत में एथेनॉल-बेस्ड केमिकल्स के प्रमुख निर्माताओं में से एक है।

Godavari Biorefineries IPO: एथेनॉल और बायो-बेस्ड केमिकल्स बनाने वाली गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड अपना IPO लाना चाहती है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO के लिए ड्राफ्ट जमा कर दिया है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में 325 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। साथ ही प्रमोटर्स और एक निवेशक की ओर से 65.27 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।

प्राइवेट इक्विटी फर्म मंडला कैपिटल एजी लिमिटेड OFS रूट के माध्यम से 49.27 लाख शेयर बेच रही है। नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल ऋण भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और इक्विरस कैपिटल मार्केट्स पब्लिक इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

किन इंडस्ट्रीज में इस्तेमाल होते हैं Godavari Biorefineries के प्रोडक्ट


महाराष्ट्र स्थित गोदावरी बायोरिफाइनरीज भारत में एथेनॉल-बेस्ड केमिकल्स के प्रमुख निर्माताओं में से एक है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बायो-बेस्ड केमिकल्स, चीनी, एथेनॉल के विभिन्न ग्रेड और बिजली शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फूड, बेवरेजेस, फार्मास्यूटिकल्स, फ्लेवर्स और फ्रैगरेंस, बिजली, ईंधन, पर्सनल केयर और कॉस्मेटिक्स जैसे कई उद्योगों में किया जाता है।

Ixigo IPO: 18 जून को मुनाफा होगा या घाटा? लिस्टिंग को लेकर ग्रे मार्केट क्या दे रहा सिग्नल

तेजी से बढ़ रहा है बायो-बेस्ड केमिकल्स का बाजार

फ्रॉस्ट एंड सुलिवन रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ समाधानों की बढ़ती आवश्यकता के कारण बायो-बेस्ड केमिकल्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 2023 में बायो-बेस्ड केमिकल्स का बाजार 97.2 अरब अमेरिकी डॉलर का था। इसके 2023 से 2028 तक यानि 5 वर्षों में 10.4 प्रतिशत की CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।