Get App

Gopal Snacks IPO: पहले दिन में 43% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने दबाकर लगाया पैसा, जानिए क्या है GMP

Gopal Snacks IPO: गुजरात की इस कंपनी का इश्यू पहले दिन पूरा नहीं भर पाया है। हालांकि मार्केट के जानकारों का कहना है कि यह कंपनी निवेश के लिए ठीक है और इसमें पैसा लगाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2024 पर 5:59 PM
Gopal Snacks IPO: पहले दिन में 43% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने दबाकर लगाया पैसा, जानिए क्या है GMP
Gopal Snacks का इश्यू 6 मार्च को खुला और 11 मार्च को बंद होगा

Gopal Snacks IPO: गोपाल स्नैक्स का इश्यू 6 मार्च को खुला। लेकिन इसकी ओपनिंग शानदार नहीं रही। दिन भर के कारोबार के अंत में Gopal Snacks का इश्यू 43 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 73 फीसदी भरा है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा पहले दिन सिर्फ 29 फीसदी भरा है। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से में कोई बुकिंग नहीं हुई है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 1.36 गुना बुकिंग हुई है।

Gopal Snacks का इश्यू 6 मार्च को खुला और 11 मार्च को बंद होगा। गोपाल स्नैक्स राजकोट की कंपनी है। इसने एंकर इनवेस्टर्स से 193.94 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

क्या है इश्यू प्राइस

Gopal Snacks के शेयरों का इश्यू प्राइस 381-401 रुपए है। इसके शेयरों का लॉट साइज 37 शेयरों का है। यानि निवेशकों को कम से कम 37 शेयर के लिए बोली लगानी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें