Get App

Gopal Snacks IPO : ग्रे मार्केट में नहीं दिख रही हलचल, 11 मार्च तक है निवेश का मौका

Gopal Snacks IPO : इसके लिए 381-401 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। यह कंपनी देशी और विदेशी, दोनों बाजारों के लिए एथनिक और वेस्टर्न स्नैक्स बनाती है और ब्रोकरेज को इसमें ग्रोथ की काफी गुंजाइश दिख रही है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 9:26 PM
Gopal Snacks IPO : ग्रे मार्केट में नहीं दिख रही हलचल, 11 मार्च तक है निवेश का मौका
Gopal Snacks IPO : एफएमसीजी कंपनी गोपाल स्नैक्स का आईपीओ दूसरे दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया।

Gopal Snacks IPO : एफएमसीजी कंपनी गोपाल स्नैक्स का आईपीओ दूसरे दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। यह इश्यू 6 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों के पास इसमें 11 मार्च तक निवेश का मौका है। इस बीच ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर कोई खास हलचल नहीं दिख रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 1.40 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.67 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.19 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 650 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Gopal Snacks IPO : क्या कह रहा है ग्रे मार्केट

ग्रे मार्केट में गोपाल स्नैक्स के आईपीओ को लेकर कोई खास क्रेज नहीं है। आज 10 मार्च को यह इश्यू 24 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 425 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 6 फीसदी का मुनाफा होगा। हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है। कुछ दिनों पहले यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 30 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जो कि घटते-घटते 6 फीसदी पर आ गया है।

Gopal Snacks IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें