Greenchef Appliances IPO: गैस चूल्हा और कुकर कंपनी में पैसे लगाने का मौका खुला, निवेश से पहले चेक करें A2Z डिटेल्स

Greenchef Appliances IPO: गैस चूल्हा, होज पाइप और प्रेशर कुकर जैसे किचन प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ग्रीनशेफ एप्लाएंसेज (Greenchef Appliances) का 53 करोड़ रुपये का आईपीओ आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होगी जिसकी आईपीओ की सफलता के बाद एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी। ग्रे मार्केट में इसके शेयर मजबूत स्थिति में हैं

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 11:51 AM
Greenchef Appliances IPO के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 61,63,200 नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी।

Greenchef Appliances IPO: गैस चूल्हा, होज पाइप और प्रेशर कुकर जैसे किचन प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी ग्रीनशेफ एप्लाएंसेज (Greenchef Appliances) का 53 करोड़ रुपये का आईपीओ आज खुल गया है। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होगी जिसकी आईपीओ की सफलता के बाद एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी। ग्रीनशेफ के आईपीओ के लिए 82-87 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है और ग्रे मार्केट में इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से यह 26 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे इस इश्यू से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दी जा रही हैं।

Greenchef Appliances IPO की डिटेल्स

ग्रीनशेफ एप्लाएंसेज का आईपीओ 27 जून तक खुला रहेगा। 53.62 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 61,63,200 नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत शेयरों की बिक्री नहीं होगी। इस इश्यू में 82-87 रुपये के प्राइस बैंड और 1600 शेयरों के लॉट साइज में बोली लगा सकते हैं। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।


आइकिया और वालमार्ट की सप्लायर का खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का 3 जुलाई को अलॉटमेंट होगा और इसके बाद एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE-SME पर 6 जुलाई को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है। शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नए प्लांट, मशीनरी और फैक्ट्री बिल्डिंग; वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Greenchef Appliances की डिटेल्स

यह कंपनी गैस स्टोव्स, प्रेशर कुकर, मिक्सर, ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक राइस कुकर, तड़का पैन, गैस सिलिंडर ट्रॉली और बिरयानी पॉट जैसे किचन से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती है। यह कंपनी न सिर्फ प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है बल्कि उनकी आफ्टर-सेल्स सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है। दिसंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 13 राज्यों में इसके 130 सर्विस टेक्निशियन हैं। इसके अलावा 15 राज्यों में 107 ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स हैं। कंपनी ने गैस स्टोव और होज पाइप्स के लिए इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ कांट्रैक्ट किया हुआ है।

फ्रोजन फूड और विदेशी चॉकलेट बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, इश्यू लाने की ये है वजह

दिसंबर 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक देश के 22 राज्यों और 3 यूनियन टेरीटरीज में 450 डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020 में इसे 1.17 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था जो अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 2.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2022 में यह घटकर 82.09 लाख रुपये पर आ गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।