Essen Speciality Films IPO: आइकिया और वालमार्ट की सप्लायर का खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Essen Speciality Films IPO: आइकिया (IKEA), वालमार्ट (Wallmart) और क्रोजर (Kroger) इत्यादि को प्रोडक्ट सप्लाई करने वाली कंपनी एस्सेन स्पेशियलिटी फिल्म्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके 66 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की एक्टिविटी बेहतर दिख रही है

अपडेटेड Jun 23, 2023 पर 11:51 AM
Essen Speciality Films का 66.33 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जून तक खुला रहेगा।

Essen Speciality Films IPO: आइकिया (IKEA), वालमार्ट (Wallmart) और क्रोजर (Kroger) इत्यादि को प्रोडक्ट सप्लाई करने वाली कंपनी एस्सेन स्पेशियलिटी फिल्म्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके 66 करोड़ रुपये के इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की एक्टिविटी बेहतर दिख रही है। इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से इसके शेयर 44 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे इस इश्यू से जुड़ी सभी अहम जानकारियां दी जा रही हैं।

Essen Speciality Films IPO की डिटेल्स

एस्सेन स्पेशियलिटी फिल्म्स का 66.33 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जून तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 46,99,200 नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और 15 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 101-107 रुपये के प्राइस बैंड और 1200 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।


गैस चूल्हा और कुकर कंपनी में पैसे लगाने का मौका खुला, निवेश से पहले चेक करें A2Z डिटेल्स

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा और एनएसई-एसएमई पर इसकी लिस्टिंग 6 जुलाई को होगी। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Essen Speciality Films की डिटेल्स

2002 में बनी यह कंपनी होम डेकोरेशन और होम फर्निशिंग इंडस्ट्री के लिए सस्टेनेबेल प्लास्टिक प्रोडक्ट्स तैयार करती है। यह प्लासिट्क फिल्म्स, स्पा स्लिपर्स, बेबी शॉवर कैप्स, ग्रीन हाउस गटर शीट्स इत्यादि बनाती है। इसके शॉवर कर्टेन्स की 'ड्रेपरी' ब्रांड, शेल्फ लाइनर्स की 'रनर' ब्रांड और ऑर्टिफिशियल प्लांट्स और प्लेसमेंट्स की 'पेपरी' ब्रांड के तहत बिक्री होती है। यह अमेरिका, ब्रिटेन, कतर, जर्मनी, इटली, कनाडा और यूएई समेत 24 देशों को अपने प्रोडक्ट्स निर्यात करती है।

फ्रोजन फूड और विदेशी चॉकलेट बेचने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, इश्यू लाने की ये है वजह

मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इसे दो स्टार एक्सपोर्ट हाउस के तौर पर मान्यता दी है और आइकिया ने दो बार इसे साल के सबसे बेहतर सप्लॉयर का सम्मान दिया है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष में इसे शानदार मुनाफा हासिल हुआ था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 9.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था और अगले वित्त वर्ष यह घटकर 5.17 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि अगले ही वित्त वर्ष यह बढ़कर 13.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।