Get App

Grill Splendour Services IPO : दूसरे दिन भी रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, अब तक 4 गुना भरा इश्यू

Grill Splendour Services IPO : इसे कुल 52.10 लाख शेयरों की बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.03 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 16.47 करोड़ रुपये जुटाने का है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 16, 2024 पर 9:57 PM
Grill Splendour Services IPO : दूसरे दिन भी रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, अब तक 4 गुना भरा इश्यू
ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज के आईपीओ को आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन भी निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Grill Splendour Services IPO : ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज के आईपीओ को आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन भी निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 16 अप्रैल तक यह इश्यू कुल 4 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 52.10 लाख शेयरों की बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.03 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 18 अप्रैल तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 16.47 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 120 रुपये का ऑफर प्राइस तय किया है।

Grill Splendour Services IPO : सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 6.69 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, अन्य कैटेगरी में अब तक 1.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार है, जबकि इन्वेंचर मर्चेंट बैंकर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है। ग्रिल स्प्लेंडर सर्विसेज आईपीओ के लिए रिखव सिक्योरिटीज मार्केट मेकर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें