Upcoming IPO: शेयर बाजार में आएगी गुजरात की कंपनी Shree Ram Twistex, सेबी के पास दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर्स

Shree Ram Twistex IPO: कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी श्री राम ट्विसटेक्स लिमिटेड (Shree Ram Twistex Limited) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन जमा कराए हैं। गुजरात मुख्यालय वाली इस कंपनी ने शुक्रवार, 27 जून को SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया। इस IPO के जरिए कंपनी अपने पावर प्रोजेक्ट्स और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए फंड जुटाना चाहती है

अपडेटेड Jun 28, 2025 पर 11:16 PM
Upcoming IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से 1.06 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का इश्यू होगा

Shree Ram Twistex IPO: कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी श्री राम ट्विसटेक्स लिमिटेड (Shree Ram Twistex Limited) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन जमा कराए हैं। गुजरात मुख्यालय वाली इस कंपनी ने शुक्रवार, 27 जून को SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया। इस IPO के जरिए कंपनी अपने पावर प्रोजेक्ट्स और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए फंड जुटाना चाहती है।

DRHP के मुताबिक, यह आईपीओ पूरी तरह से 1.06 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का इश्यू होगा, जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है। यानी इस इश्यू से मिलने वाला पूरा पैसा कंपनी के पास जाएगा। इस IPO के लिए Interactive Financial Services को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

पावर प्रोजेक्ट्स और फंड इस्तेमाल

कंपनी ने बताया कि वह IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल निम्न कार्यों के लिए करेगी-


- 7.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल 6.1 मेगावाट सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए

- 39 करोड़ रुपये का इस्तेमाल 4.2 मेगावाट विंड पावर प्लांट (कैप्टिव यूज) के लिए

- 14.89 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए

- 44 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 219.5% बढ़कर 31.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.7 फीसदी बढ़कर 231.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं वित्त वर्ष 2025 के पहले 9 महीनों में कंपनी ने 6.96 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और 152.6 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।

कंपनी का परिचय

श्री राम ट्विसटेक्स की स्थापना 2013 में हुई थी। यह कंपनी 100% कॉटन कॉम्पैक्ट रिंग-स्पन कॉम्ब्ड और कार्डेड यार्न बनाती है, जिसका इस्तेमाल निटिंग और वीविंग यानी बुनाई और सिलाई में किया जाता है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इकाई गुजरात के राजकोट में स्थित है, जहां 17 रिंग-स्पिनिंग मशीनों के साथ कुल 27,744 स्पिंडल कार्यरत हैं।

ग्राहक और बाजार

Shree Ram Twistex केवल B2B सेगमेंट में काम करती है और अपने प्रोडक्ट को टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स, गारमेंट एक्सपोर्टर्स, फैब्रिक प्रोसेसर्स और बड़ी कंपनियों को सप्लाई करती है। कंपनी के कुछ बड़े ग्राहकों में वेल्सपन लिविंग और जिंदल वर्ल्डवाइड जैसे नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Stocks News: इंडियन रेलवे से कंपनी को मिला ₹101 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।