Gujarat Polysol Chemicals IPO : गुजरात पोलिसोल केमिकल्स लिमिटेड (GPCL) ने IPO रूट के जरिये अपने इक्विटी शेयरों की पेशकश से 414 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया है। GPCL भारत में इन्फ्रा-टेक (कंस्ट्रक्शन), एग्रो, डाइज और लेदर इंडस्ट्रीज के लिए केमिकल बनाने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है।
IPO से मिली पूंजी का कर्ज चुकाने में होगा इस्तेमाल
गुजरात पोलिसोल केमिकल्स के IPO में 87 करोड़ रुपये के नए शेयर और शेयरहोल्डर्स द्वारा बेचे जा रहे कुल 327 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।
कंपनी की IPO से मिली धनराशि से कंपनी द्वारा लिए गए कर्जों को आंशिक या पूर्ण रूप से चुकाने और कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना है।
कंपनी की सभी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 1,30,400 एमटी सालाना है, जो इन्फ्रा-टेक (कंस्ट्रक्शन) केमिकल्स, एग्रो-केमिकल्स (पेस्टिसाइड फॉर्मूलेशंस), डाइज, पिगमेंट्स और टेक्सटाइल केमिकल्स, लेदर केमिकल्स जैसी एंड-यूज इंडस्ट्री में क्लासिफाई की जा सकती हैं।
76 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ा प्रॉफिट
GPCL ने कहा कि 30 सितंबर, 2021 को समाप्त छमाही, वित्त वर्ष 2021, वित्त वर्ष 2020 और वित्त वर्ष 2019 में उसकी कुल इनकम क्रमशः 183 करोड़ रुपये, 380 करोड़ रुपये, 440 करोड़ रुपये और 439 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2019 और 2021 के बीच उसका प्रॉफिट 76.42 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ा है।
आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर आईएनजीए वेंचर्स प्रा. लि. है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट कराने का प्रस्ताव है।