Happy Forgings IPO : Happy Forgings (HFL) का आईपीओ 19 दिसंबर को खुल गया है। कंपनी हेवी फोर्ज्ड और हाइली प्रेसाइज मशीन कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले हैपी फोर्जिंग के शेयर की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव है। इसलिए इस IPO पर दांव लगाया जा सकता है। कंपनी ने 808-850 रुपये शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 1,008.6 करोड़ रुपये का है। शेयर के हायर प्राइस बैंड पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 7998 करोड़ रुपये है। कंपनी की शुरुआत 1979 में हुई थी। यह हेवी फोर्ज्ड और हाइली प्रेसाइज मशीन कंपोनेंट्स बनाने वाली इंडिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है। कई तरह की इंडस्ट्रीज में कंपनी की मौजूदगी है। इसका घरेलू और इंटरनेशनल ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के साथ मजबूत पार्टनरशिप है। यह कई बड़ी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। इनमें VECV, Ashok Leyland, JCB और DANA जैसी कंपनियां शामिल हैं।
