Get App

Happy Forgings IPO : 27 दिसंबर को होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट का ये है अपडेट

Happy Forgings IPO : सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 80.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसे 67.09 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 83.65 लाख शेयर हैं। इसके तहत, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 216.15 गुना सब्सक्राइब हुआ है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 25, 2023 पर 4:01 PM
Happy Forgings IPO : 27 दिसंबर को होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट का ये है अपडेट
Happy Forgings IPO को निवेशकों की ओर से मजबूत सब्सक्रिप्शन मिला।

Happy Forgings IPO : हैप्पी फोर्जिंग लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की ओर से मजबूत सब्सक्रिप्शन मिला। 19 से 21 दिसंबर के दौरान यह इश्यू 80.20 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने 23 दिसंबर को सफल निवेशकों को शेयर अलॉट किए हैं। जिन निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था वे अपना अलॉटमेंट स्टेटस BSE की वेबसाइट पर या बुक बिल्ड इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके बाद अब निवेशकों को लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार है। कंपनी के शेयर 27 दिसंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे।

लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट का अपडेट

लिस्टिंग से पहले हैप्पी फोर्जिंग के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आज 25 दिसंबर को यह स्टॉक 292 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 1142 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 35 फीसदी का मुनाफा होगा।

हालांकि, इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट आई है। कुछ दिनों पहले यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 400 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी अपने आईपीओ से 1,009 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए 808 से 850 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें