Happy Forgings IPO : हैप्पी फोर्जिंग्स के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 27 दिसंबर को होने वाली है। इस इश्यू में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। यह सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 82.63 गुना सब्सक्राइब हुआ है। शेयर अलॉटमेंट के बाद अब निवेशकों को लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी लिस्टिंग पर निवेशकों को शानदार मुनाफा होने वाला है। 1009 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 808-850 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था।
