Happy Forgings IPO: हैवी फॉर्जिंग्स और हाई-प्रिसिशन मशीन्ड कंपोनेंट्स बनाने वाली हैपी फोर्जिंग्जस (Happy Forgings) का 1008 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से यह 302.58 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। मॉर्गन स्टैनले और 14 घरेलू म्यूचुअल फंड समेत 34 एंकर निवेशकों को 850 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 415 रुपये यानी 48.82 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
