Happy Forgings IPO : हैप्पी फोर्जिंग लिमिटेड के आईपीओ में निवेशकों ने आज 20 दिसंबर को भी अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखाई है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक 7.47 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को कुल 6.24 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 83.65 लाख शेयर हैं। कंपनी अपने आईपीओ से 1,009 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ 21 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इसके लिए 808 से 850 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ का जबरदस्त क्रेज है। आज 20 दिसंबर को यह इश्यू 435 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर 51.18 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा होने की संभावना है।
