Hariom Pipe की लिस्टिंग आज, जानिए कैसी हो सकती है लिस्टिंग और क्या चल रहा है GMP

Hariom Pipe IPO: बाजार के जानकारों का कहना है कि कंपनी का इश्यू शेयर बाजार में 165-170 रुपए पर लिस्ट हो सकता है जबकि इश्यू प्राइस 153 रुपए है

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 5:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hariom Pipe Industries का आईपीओ 30 मार्च को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ था

Hariom Pipe Industries IPO Share Listing: आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज का शेयर आज बाजार लिस्ट हो रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि इसके IPO को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए लगता है कि स्टॉक की लिस्टिंग मजबूत होगी।

Hariom Pipe Industries हैदराबाद की कंपनी है। इसका आईपीओ 30 मार्च को खुलकर 5 अप्रैल को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 7.93 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी के इश्यू रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 12.15 गुना भरा था। गैर संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 8.87 गुना और QIB का हिस्सा 1.91 गुना भरा था।


क्या चल रहा है GMP?

Hariom Pipe के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 15 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि कंपनी का इश्यू शेयर बाजार में 165-170 रुपए पर लिस्ट हो सकता है। कंपनी का इश्यू प्राइस 153 रुपए है।

कैसी हो सकती है लिस्टिंग

Mehta Equities के प्रशांत तापसे का कहना है कि पॉजिटिव मार्केट सेटिमेंट के चलते इस आईपीओ को बाजार से जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा अगर हम पिछले कुछ दिनों में हुई लिस्टिंग पर नजर डालें तो हमें एक के बाद एक 2 शानदार लिस्टिंग हुई है। ऐसे में Hariom Pipe Industries के लिए बाजार सेटिमेंट पॉजिटीव नजर आ रहा है। जिसके चलते यह स्टॉक कल 10-12 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट होता नजर आ सकता है।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 144-153 रुपये था और कंपनी ने आईपीओ के जरिए 130 करोड़ रुपये जुटाए।

नोमुरा की राय, भारतीय IPO मार्केट साल के दूसरी छमाही से पकड़ेगा रफ्तार

Marwadi Financial Services के रिसर्च एनालिस्ट सौरभ जोशी का कहना है कि आज बाजार में Hariom Pipe Industries की शानदार डबल डिजिट प्रीमियम पर लिस्टिंग देखने को मिल सकती है। सौरभ जोशी का आगे कहना है कि ग्रे मार्केट में यह स्टॉक 16 फीसदी प्रीमियम पर है। आज इस स्टॉक की लिस्टिंग 153 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 178 रुपये के आसपास लिस्ट होता नजर आ सकता है।

इसी तरह हेम सिक्योरिटीज की आस्था जैन का कहना है कि Hariom Pipe Industries हमें इश्यू प्राइस से हल्के प्रीमियम पर लिस्ट होता नजर आ सकता है। वहीं एक और एनालिस्ट CapitalVia Global Research के विजय धनौतिया का कहना है कि यह स्टॉक कल 10-15 रुपये प्रीमियम पर 163-168 रुपये के बीच लिस्ट होता नजर आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।