Hariom Pipe IPO: क्या आपको लगाना चाहिए पैसा? जानिए GMP और एक्सपर्ट की राय सहित सभी जरूरी डिटेल

हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज का IPO 1.88 गुना सब्सक्राइब हो चुका है और रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 4.66 गुना अधिक बोली लगाई थी

अपडेटेड Apr 02, 2022 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के IPO के लिए मंगलवार 5 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है

Hariom Pipe Industries IPO: हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) शुक्रवार 30 मार्च 2022 से खुल चुका है और इसके लिए मंगलवार 5 अप्रैल तक बोली लगाई जा सकती है। IPO का प्राइस बैंड 144 से 153 रुपये प्रति शेयर तय हुआ है और कंपनी ऊपरी प्राइस बैंड पर 130.05 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। 1 अप्रैल 2022 तक हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज का IPO 1.88 गुना सब्सक्राइब हो चुका है और रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए 4.66 गुना अधिक बोली लगाई थी।

हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के IPO में बोली लगाने से निवेशकों के लिए कुछ जरूरी डिटेल्स को जानना अहम है-

Hariom Pipe Industries IPO GMP: ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, हरिओम पाइप के शेयर अभी तक अनलिस्टेड मार्केट में कारोबार के लिए नहीं उपलब्ध हैं। ऐसे में हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी उपलब्ध नही हैं।


प्राइस बैंड: कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 144 से 153 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

यह भी पढ़ें- इंफोसिस रूस में अपने सभी ऑफिस बंद करेगा, कंपनी के साथ पत्नी के लिंक होने से ऋषि सुनक पर दबाव बढ़ा

सब्सक्रिप्शन स्टेटस: 1 अप्रैल तक हरिओम पाइप का आईपीओ 1.88 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था और रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से में कंपनी को 4.66 गुना अधिक बोली मिली थी।

IPO साइज: कंपनी 153 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब 130.05 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है।

IPO लॉट साइज: रिटेल निवेशक आईपीओ के लिए लॉट में बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 98 शेयर होंगे। अधिकतम 13 लॉट के लिए बोलियां लगाई जा सकती हैं।

निवेश की सीमा: एक लॉट की बोली लगाने के लिए एक निवेशक को 14,994 रुपये ( ₹153 x 98) निवेश करने पड़ेगें। वहीं अधिकतम 13 लॉट की बोली लगाने के लिए उन्हें 1,94,922 रुपये (₹153 x 98 x 13) निवेश करने पड़ेंगे

शेयरों की अलॉटमेंट तारीख: हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के शेयरों का अलॉटमेंट 8 अप्रैल को देखने को मिल सकता है।

लिस्टिंग की डेट: हरिओम पाइप्स के शेयरों की लिस्टिंग 13 अप्रैल को हो सकती हैं और इसके शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हुए फ्रॉड के शिकार, उनके PAN कार्ड पर किसी और ने लिया इतने रुपये का लोन

क्या आपको लगाना चाहिए हरिओम पाइप इंडस्ट्रीज के IPO में पैसा?

मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च एनालिस्ट सौरभ जोशी ने बताया, "स्ट-इश्यू आधार पर वित्त वर्ष 22 (सालाना) और वित्त वर्ष 21 में 10.10 रुपये और 5.94 रुपये को ईपीएस को देखें तो कंपनी 389.8 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ क्रमशः 15.14 और 25.76 गुने पीई पर लिस्ट होने जा रहा है। वहीं जेटीएएल इंफ्रा और एपीएल अपोलो ट्यूब्स क्रमशः 30.5 और 44.3 गुने पीई पर ट्रेड कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा, “हम प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कंपनी को हासिल कॉस्ट एडवांटेज और अच्छी वैल्युएशन को देखते हुए सब्सक्राइब (सतर्कता के साथ) रेटिंग दे रहे हैं।"

हेम सिक्योरिटीज ने भी लगभग ऐसी ही सलाह देते हुए कहा, “कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और वैल्युएशन को देखें तो यह इश्यू अच्छा नजर आता है। इसलिए, हमने इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।”

कंपनी की प्रोफाइल

हैदराबाद बेस्ड हरिओम पाइप (Hariom Pipe) माइल्ड स्टील (एमएस) पाइप्स, स्काफफोल्डिंग, एचआर स्ट्रिप्स, एमएस बिलेट्स और स्पंज आयरन सहित आयरन और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स के जरिए ‘हरिओम पाइप्स’ ब्रांड के नाम से भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में एमएस पाइप्स की बिक्री करती है।

वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल इनकम 254.82 करोड़ रुपये रही थी, जबकि वित्त वर्ष 2020 में 161.15 करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 15.13 करोड़ रुपये था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 7.90 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।