Hariom Pipe IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, क्या आपको करना चाहिए सब्सक्राइब?

Hariom Pipe IPO : ज्यादातर एनालिस्ट इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव हैं और इसके लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, कुछ ने इनवेस्टर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है

अपडेटेड Mar 30, 2022 पर 1:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hariom Pipe इस IPO के जरिए 144-153 रुपये की प्राइस रेंज पर 85,00,000 इक्विटी शेयर बेचने जा रही है

Hariom Pipe IPO : हरिओम पाइप का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी 30 मार्च, 2022 से खुल गया है। इस स्टेक सेल से कंपनी को 130.05 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। कंपनी IPO के जरिए 144-153 रुपये की प्राइस रेंज पर 85,00,000 इक्विटी शेयर बेचने जा रही है।

हैदराबाद बेस्ड हरिओम पाइप (Hariom Pipe) माइल्ड स्टील (एमएस) पाइप्स, स्काफफोल्डिंग, एचआर स्ट्रिप्स, एमएस बिलेट्स और स्पंज आयरन सहित आयरन और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स के जरिए ‘हरिओम पाइप्स’ ब्रांड के नाम से भारत के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में एमएस पाइप्स की बिक्री करती है।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर एनालिस्ट इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव हैं और इसके लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि, कुछ ने इनवेस्टर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।


Emkay ऑटो सेक्टर पर है बुलिश, जानिए किन शेयरों पर है इसकी नजर

अनुभवी और योग्य है मैनेजमेंट

ब्रोकरेज फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा कि एक अनुभवी और योग्य मैनेजमेंट और प्रोडक्ट्स के प्रतिस्पर्धी मूल्य के साथ Hariom Pipe की आगे डबल डिजिट ग्रोथ की पूरी संभावनाएं हैं। क्षमता विस्तार, मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, अच्छे फाइनेंशियल्स, मौजूदा स्तरों से मार्जिन में संभावित सुधार और प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में आकर्षक वैल्युएशन के कारण इसे ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी गई है।

हेम सिक्योरिटीज ने कहा, “कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और वैल्युएशन को देखें तो यह इश्यू अच्छा नजर आता है। इसलिए, हमने इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।”

1 अप्रैल से रुक सकती है आपकी SIP, अगर फिर से नहीं कराया यह रजिस्ट्रेशन

सतर्कता के साथ सब्सक्राइब करने की सलाह

मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने प्री-आईपीओ नोट में कहा, पोस्ट-इश्यू आधार पर वित्त वर्ष 22 (सालाना) और वित्त वर्ष 21 में 10.10 रुपये और 5.94 रुपये को ईपीएस को देखें तो कंपनी 389.8 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ क्रमशः 15.14 और 25.76 गुने पीई पर लिस्ट होने जा रहा है। वहीं जेटीएएल इंफ्रा और एपीएल अपोलो ट्यूब्स क्रमशः 30.5 और 44.3 गुने पीई पर ट्रेड कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा, “हम प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कंपनी को हासिल कॉस्ट एडवांटेज और अच्छी वैल्युएशन को देखते हुए सब्सक्राइब (सतर्कता के साथ) रेटिंग दे रहे हैं।”

लगातार बढ़ रहा है प्रॉफिट

वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की कुल इनकम 254.82 करोड़ रुपये रही थी, जबकि वित्त वर्ष 2020 में 161.15 करोड़ रुपये थी। इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 15.13 करोड़ रुपये था जो कि वित्त वर्ष 2020 में 7.90 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।