Harsha Engineers International IPO: पहले दिन 2.87 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल पोर्शन 3.22 गुना बुक

Harsha Engineers International IPO: नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 5.83 गुना बोली लगी है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने पहले दिन के अंत तक 2.74 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई है। जबकि उनके लिए 47.92 लाख शेयर रिजर्व हैं

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 12:45 AM
Harsha Engineers अपने IPO से 755 करोड़ रुपए जुटा रही है

Harsha Engineers IPO: हर्षा इंजीनियर्स इंटरेशनल का इश्यू पहले दिन के अंत तक 2.87 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी का इश्यू 14 सितंबर को खुला और 16 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के 1.68 करोड़ शेयरों के बदले 4.84 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगी है।

Harsha Engineers के IPO का इश्यू साइज पहले 2.3 करोड़ था। लेकिन बाद में ऑफर साइज घटाकर 1.68 करोड़ शेयर कर दिया गया। इश्यू खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 225.74 करोड़ रुपए जुटाए थे।

कितना हुआ Harsha Engineers IPO का सब्सक्रिप्शन?


रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से में 2.33 गुना बोली लगी है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2.5 करोड़ शेयर रिजर्व हैं। कर्मचारियों को यह इश्यू फाइनल प्राइस से 31 रुपए कम दाम पर मिलेंगे।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 5.83 गुना बोली लगी है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने पहले दिन के अंत तक 2.74 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई है। जबकि उनके लिए 47.92 लाख शेयर रिजर्व हैं।

प्रीसिजन बेयरिंग्स केज बनाने वाली Harsha Engineers अपने IPO से 755 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसमें 455 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

LKP Research ने Harsha Engineers के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। कंपनी करीब 7500 तरह के प्रोडक्ट बनाती है। इनमें सिलिंड्रिकल रोलर केज, कॉम्प्लेक्स और स्पेशलाइज्ड प्रीसिजशन स्टैंप्ड कंपोनेंट्स सहित कई तरह के केज बनाती है। कैलेंडर ईयर 2021 में ग्लोबल ऑर्गेनाइज्ड आउटसोर्स्ड बेयरिंग्स में Harsha Engineers के प्रोडक्ट की हिस्सेदारी 6.5% है। कंपनी का इश्यू प्राइस 314-330 रुपए है। 330 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन देखें तो इसका P/E फिस्कल ईयर 2022 के अर्निंग्स के हिसाब से 27.7X है। यह दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के बराबर ही है।

बेयरिंग और केज मार्केट में कंपनी की मजबूत हिस्सेदारी, ग्लोबल मार्केट में कंपनी की दमदार मौजूदगी, अच्छे ग्राहकों की लिस्ट को देखते हुए LKP Research ने Harsha Engineers के इश्यू में निवेश की सलाह दी है।

UnlistedArena.com के कोफाउंडर मनन दोशी ने कहा, कंपनी की टॉप लाइन और बॉटम लाइन ग्रोथ प्रभावशाली नजर आती है। पब्लिक ऑफर का प्राइस वित्त वर्ष 22 की अर्निंग्स पर 32.70 गुने पीई रेश्यो पर सही लगता है। हम इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।