Harsha Engineers International IPO: हर्षा इंजीनियर्स के शेयर 14 सितंबर को खुले और 16 सितंबर को बंद होंगे। ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयर मजबूत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 60% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।
आमतौर पर निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम के मुताबिक ही कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग का अंदाजा लगाते हैं। Harsha Engineers International का IPO पहले दिन के अंत तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इससे पता चलता है कि कंपनी के शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी है।
कितना हुआ Harsha Engineers IPO का सब्सक्रिप्शन?
रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से में 2.33 गुना बोली लगी है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2.5 करोड़ शेयर रिजर्व हैं। कर्मचारियों को यह इश्यू फाइनल प्राइस से 31 रुपए कम दाम पर मिलेंगे।
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 5.83 गुना बोली लगी है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने पहले दिन के अंत तक 2.74 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई है। जबकि उनके लिए 47.92 लाख शेयर रिजर्व हैं।
प्रीसिजन बेयरिंग्स केज बनाने वाली Harsha Engineers अपने IPO से 755 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसमें 455 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।
कंपनी इश्यू से 755 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 455 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे। जबकि 300 करोड़ रुपए के इश्यू कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे। इसका इश्यू प्राइस 314-330 रुपए तय हुआ है। ऑफर फॉर सेल (OFS) में राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये, पिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये, चारुशिला रंगवाला 75 करोड़ रुपये और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचने वाले हैं।
नए इश्यू से मिली रकम में 270 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने, 77.95 करोड़ रुपये मशीनरी खरीदने और 7.12 करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मरम्मत और मौजूदा फैसिलिटीज के रिनोवेशन और कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
अहमदाबाद की कंपनी का यह आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। उसने अगस्त, 2018 में रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। Axis Capital, Equirus Capital और JM Financial इश्यू के लिए लीड मैनेजर हैं।