Harsha Engineers बना इस साल का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया जाने वाला IPO, ग्रे मार्केट में बढ़ा प्रीमियम

हर्ष इंजीनियर्स ने, आइपीओ के तहत कुल 1.68 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है जिसके बदले में कुल 125.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं

अपडेटेड Sep 17, 2022 पर 3:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हर्ष इंजीनियर्स के आईपीओ का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 230 रुपये या 70 फीसदी पहुंच गया है

Harsha Engineers IPO: हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल (HEIL) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को आखिरी दिन तक 75 गुना अधिक बोली मिली। इसके साथ ही यह इस साल का अभी तक सबसे अधिक सब्सक्राइब किया जाने वाला आईपीओ बन गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आइपीओ के तहत कुल 1.68 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है, जिसके बदले में कुल 125.96 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित कोटे में कंपनी सबसे अधिक 178.26 गुना बोली मिली, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूनशल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने कोटे के शेयरों को 71.32 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों को 17.63 गुना अधिक सब्सक्राइब किया।

ग्रे मार्केट से क्या मिल रहे हैं संकेत

अनलिस्टेड मार्केट में भी हर्ष इंजीनियर्स के शेयरों को काफी अच्छी मांग देखी जा रही है। बाजार जानकारों के मुताबिक, शुक्रवार को हर्ष इंजीनियर्स के आईपीओ का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 230 रुपये या 70 फीसदी पहुंच गया है। इसका मतबल है कि ग्रे मार्केट को हर्ष इंजीनियर्स के शेयर उसके ऊपरी प्राइस बैंड से करीब 70 फीसदी अधिक पर लिस्ट होने की उम्मीद है। जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है बल्कि इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।


यह भी पढ़ें- बाजार में दिख रहे थकान के लक्षण, अगली तेजी के पहले आ सकता है करेक्शन

कंपनी के बारे में डिटेल्स

हर्षा ग्रुप की हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल भारत में ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में रेवेन्यू के हिसाब से प्रेसिशन बेयरिंग केज बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका कारोबार पांच महाद्वीप के 25 से अधिक देशों में फैला हुआ है। इसका कारोबार इंजीनियरिंग और सोलर ईपीसी, दो सेग्मेंट में है।

21 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। इसका शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 45.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 91.94 करोड़ और रेवेन्यू 876.73 करोड़ रुपये से उछलकर 1339 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हर्षा इंजीनियर्स के शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर और लिस्टिंग 26 सितंबर को है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।