Harsha Engineers के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Harsha Engineers IPO: हर्ष इंजीनियर्स के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
हर्षा ग्रुप की हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल भारत में ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में रेवेन्यू के हिसाब से प्रेसिशन बेयरिंग केज बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।

Harsha Engineers: प्रेसिशन बेयरिंग्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers International) के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। 755 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 14 सितंबर को खुला था और अब तक 10.35 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयरों को लेकर पॉजिटिव संकेत दिख रहे हैं क्योंकि यह 230 रुपये के GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहा है। इसका प्राइस बैंड 314-330 रुपये प्रति शेयर है। जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है बल्कि इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

क्या चीन में गलत साबित हुईं इकोनॉमिस्ट्स की आशंकाएं? अगस्त में रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में अच्छी ग्रोथ


 

Harsha Engineers IPO की पूरी डिटेल्स

  • हर्ष इंजीनियर्स का 755 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 सितंबर को खुला था और आज इसमें पैसे लगाने का आखिरी मौका है।
  • इस इश्यू के तहत 455 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 300 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) विंडो के तहत मौजूदा शेयरधारक बिक्री करेंगे।
  • इश्यू के लिए 314-330 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। एलिजिबल कर्मियों को 31 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।
  • शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
  • शेयरों का लॉट साइज 45 शेयर है। प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 14850 रुपये का निवेश करना होगा।

जॉब के ऑफर लेटर को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे एंप्लॉयीज, जानिए क्या है उनका मकसद

 

  • इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के लिए 15 फीसदी और खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा आरक्षित है।
  • नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में 270 करोड़ रुपये से कर्ज चुकाया जाएगा। इसके अलावा 77.95 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मशीनरी खरीदने और 7.12 करोड़ रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मरम्मत और मौजूदा फैसिलिटीज के रिनोवेशन और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
  • शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर और लिस्टिंग 26 सितंबर को है।
  • इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया है।

इस कंज्यूमर गुड्स स्टॉक ने 3 महीने में दिया 40% रिटर्न, अब देगा 5 रुपये का डिविडेंड

एक्सपर्ट की क्या है राय

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-22 में कंपनी का रेवेन्यू 22.1 फीसदी, ईबीआईटीडीए 40.2 फीसदी और शुद्ध मुनाफा (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 104.9 फीसदी की सीएजीआर (कंपाउंडर एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ा। मौजूदा आर्थिक माहौल बेयरिंग स्पेस में मांग को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म के एनालिस्टों का मानना है कि इसका कारोबार आगे भी ग्रोथ करेगा। ऐसे में आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इसे सब्सक्राइब की रेटिंग दी है। इसमें निवेश को लेकर रिस्क की बात करें तो आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक विदेशी करेंसी के भाव में उतार-चढ़ाव और वैश्विक स्तर पर सुस्ती का असर इसके कारोबार पर दिख सकता है।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

हर्षा ग्रुप की हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल भारत में ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में रेवेन्यू के हिसाब से प्रेसिशन बेयरिंग केज बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका कारोबार पांच महाद्वीप के 25 से अधिक देशों में फैला हुआ है। इसका कारोबार इंजीनियरिंग और सोलर ईपीसी, दो सेग्मेंट में है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। इसका शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2022 में सालाना आधार पर 45.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 91.94 करोड़ और रेवेन्यू 876.73 करोड़ रुपये से उछलकर 1339 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।