Get App

Harsha Engineers IPO के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड तय, 14 सितंबर को खुलेगा इश्यू, जानिए डिटेल

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में IPO के लिए ग्रे मार्केट (grey market premium) में 140-150 रुपये प्रति शेयर का प्रीमियम चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 11:14 AM
Harsha Engineers IPO के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड तय, 14 सितंबर को खुलेगा इश्यू, जानिए डिटेल
अहमदाबाद की कंपनी हर्ष इंजीनियरिंग का यह आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले उसने अगस्त, 2018 में रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

Harsha Engineers IPO : प्रिसीसन बियरिंग्स केग्स बनाने वाली कंपनी हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल लि. ने अपने आईपीओ के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 14 सितंबर को खुलेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में IPO के लिए ग्रे मार्केट (grey market premium) में 140-150 रुपये प्रति शेयर का प्रीमियम चल रहा है।

यह इश्यू 16 सितंबर को बंद हो जाएगा, 23 सितंबर को शेयर अलॉटीज के डीमैट अकाउंट में पहुंच जाएंगे।

कितनी रकम जुटाएगी कंपनी

इस IPO में 455 करोड़ रुपये के नए इश्यू और शेयरहोल्डर्स और प्रमोटर्स की तरफ से 300 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें