Get App

HDB Financial IPO: 2 जुलाई को होगी लिस्टिंग, स्टॉक मार्केट डेब्यू से पहले क्या संकेत दे रहा है GMP?

HDB Financial IPO Listing: HDB फाइनेंशियल ₹10,000 करोड़ से अधिक मूल्य का दूसरा सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया भारतीय IPO बन गया। इसे 16.7x का सब्सक्रिप्शन मिला जो कोल इंडिया (15.28x) से अधिक था लेकिन SBI कार्ड्स (26.54x) से कम रहा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 4:23 PM
HDB Financial IPO: 2 जुलाई को होगी लिस्टिंग, स्टॉक मार्केट डेब्यू से पहले क्या संकेत दे रहा है GMP?
एचडीबी फाइनेंशियल के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹700 - ₹740 प्रति शेयर रखा गया था

HDB Financial IPO: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर बुधवार, 2 जुलाई को दलाल स्ट्रीट पर लिस्टिंग के लिए तैयार है। यह IPO 27 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ, जिसे ऑफर किए गए शेयरों का 16.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। निवेशकों ने 13.04 करोड़ शेयरों के मुकाबले 217.7 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹700 - ₹740 प्रति शेयर रखा गया था। अनलिस्टेड मार्केट से मिल रहे लेटेस्ट संकेतों के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंजों पर इसकी अच्छी शुरुआत होने की उम्मीद है। आइए आपको बताते हैं क्या है लेटेस्ट GMP और निवेशकों को लिस्टिग पर कितना हो सकता है मुनाफा।

वैसे HDB फाइनेंशियल ₹10,000 करोड़ से अधिक मूल्य का दूसरा सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया भारतीय IPO भी बन गया। इसे 16.7x का सब्सक्रिप्शन मिला जो कोल इंडिया (15.28x) से अधिक था लेकिन SBI कार्ड्स (26.54x) से कम रहा। HDB फाइनेंशियल के शेयरों का अलॉटमेंट सोमवार, 30 जून को फाइनल हुआ।

क्या रहा सब्सक्रिप्शन का हाल?

HDB फाइनेंशियल को ₹1.61 लाख करोड़ मूल्य की बोलियां प्राप्त हुईं। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित हिस्से को न केवल IPO के अंतिम दिन पूरा सब्सक्रिप्शन मिला, बल्कि ऑफर पर शेयरों के 55 गुना से अधिक के बोलियां मिली। गैर-संस्थागत निवेशकों, HDFC बैंक के मौजूदा शेयरधारकों और HDB फाइनेंशियल के मौजूदा कर्मचारियों ने भी यह आईपीओ जम कर सब्सक्राइब किया। वैसे तो रिटेल कोटे को पूरा सब्सक्रिप्शन मिला, लेकिन अन्य सेगमेंट के मुकाबले इस कोटे को सबसे कम सब्सक्राइब किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें