Hero Motors IPO Allotment: आज आएगा हीरो मोटर्स का अलॉटमेंट! GMP कर रहा निराश, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Hero Motors IPO Allotment: ₹1,000 करोड़ के हीरो मोटर्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज 21 सितंबर को फाइनल होने जा रहा है। 6.66 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद निवेशकों की नजरें अलॉटमेंट पर हैं, लेकिन -₹2 पर पहुंचे जीएमपी ने लिस्टिंग गेन की उम्मीदों को झटका दिया है। जानिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का सबसे आसान तरीका
ग्रे मार्केट में इसका GMP गिरकर माइनस में पहुंच गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है
Hero Motors IPO Allotment: हीरो मोटर्स के ₹1,000 करोड़ के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज, 21 सितंबर को खत्म होने जा रहा है। तीन दिनों की बोली के दौरान 6.66 गुना सब्सक्राइब होने के बाद आज कंपनी शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल करने जा रही है।
एक तरफ जहां प्राइमरी मार्केट में इसे रिटेल और गैर-संस्थागत निवेशकों का अच्छा समर्थन मिला है, वहीं दूसरी तरफ ग्रे मार्केट में इसका GMP गिरकर माइनस में पहुंच गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं और ग्रे मार्केट का ताजा हाल क्या है? जानिए।
पहले जान लें IPO से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स
सब्सक्रिप्शन स्टेटस: कुल 6.66 गुना बोली मिली (रिटेल हिस्सा 8.23 गुना, NII हिस्सा 9.86 गुना और QIB 1.49 गुना)।
अलॉटमेंट डेट: आज, 21 सितंबर।
लिस्टिंग डेट: BSE और NSE पर 23 सितंबर को होगी शेयर लिस्टिंग।
रिफंड और डिमैट क्रेडिट: जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 22 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा।
1. रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका
इस आईपीओ की रजिस्ट्रार 'केफिन टेक्नोलॉजीज' है। आप सीधे उनके पोर्टल पर जाकर 5 आसान स्टेप्स में स्टेटस देख सकते हैं:
Hero Motors Ltd को चुनें, अपना PAN और एप्लीकेशन नंबर डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
ग्रे मार्केट में झटका: -₹2 पर पहुंचा GMP
बाजार विश्लेषकों और 'इन्वेस्टरगेन' के आंकड़ों के अनुसार, 21 सितंबर को हीरो मोटर्स का जीएमपी गिरकर निगेटिव में -₹2 पर आ गया है। इसका मतलब है कि ₹84 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले ग्रे मार्केट में इसका शेयर ₹82 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो कि डिस्काउंट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है। वैसे जीएमपी कोई आधिकारिक इंडिकेटर नहीं है और लिस्टिंग वाले दिन इसमें बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?
हीरो मोटर्स एक प्रमुख ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर कंपनी है। यह बीएमडब्ल्यू, डुकाटी और फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट जैसे वैश्विक ब्रांड्स को पावरट्रेन सॉल्यूशन सप्लाई करती है। ₹1,000 करोड़ के इस आईपीओ में ₹600 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं और ₹400 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) है।
₹190 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने कर्ज को चुकाने में इस्तेमाल करेगी। ₹200 करोड़ उत्तर प्रदेश के नोएडा/ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट के विस्तार और नए उपकरण खरीदने के लिए रखे गए हैं। बाकी फंड का इस्तेमाल रणनीतिक अधिग्रहण और कॉरपोरेट जरूरतों पर खर्च होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।