एनएसई का आईपीओ 16 सितंबर को एंकर इनवेस्टर्स के लिए खुल गया। यह इश्यू 17 सितंबर को बाकी निवेशकों के लिए खुल जाएगा। लेकिन, जैसे-जैसे एनएसई के आईपीओ के खुलने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इसके शेयर पर ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) घट रहा है। इसके शेयर से ज्यादा जीएमपी तो हीरो मोटर्स के शेयर पर चल रहा है।
खुलने के कुछ ही घंटों में 20% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Hero Motors का आईपीओ 16 सितंबर को खुल गया है। इसे इनवेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। NSE के डेटा के मुताबिक, 10:25 बजे तक यह इश्यू 20 फीसदी तक सब्सक्राइब हो गया था। यह आईपीओ 1,000 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ में 18 सितंबर तक इनवेस्ट किया जा सकता है।
आईपीओ में कंपनी 600 करोड़ के नए शेयर इश्यू करेगी
हीरो मोटर्स ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 79-84 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इनवेस्टर्स को 600 करोड़ रुपये के नए शेयर इश्यू करेगी। ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 400 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी की प्रमोटर्स ओपी मुंजाल होल्डिंग्स और हीरो साइकिल्स ओएफएस में शेयर बेच रही हैं।
हीरो मोटर्स के शेयर पर जीएमपी एनएसई से काफी ज्यादा
हीरो मोटर्स के शेयरों पर 16 सितंबर को करीब 23 फीसदी जीएमपी चल रहा था। यह जानकारी इनवेस्टरगेन के डेटा पर आधारित है। एनएसई के शेयर का जीएमपी घटकर 9 फीसदी से कम रह गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP से सिर्फ शेयर की लिस्टिंग या लिस्टिंग गेंस का संकेत मिलता है। यह एक्चुअल लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं है। इनवेस्टर्स को सिर्फ जीएमपी देखकर किसी आईपीओ में निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।
आईपीओ के पैसे का इस्तेमाल कपैसिटी बढ़ाने के लिए
हीरो मोटर्स आईपीओ से मिले पैसे में से 190 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कंपनी करीब 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर करेगी। कंपनी का प्लांट यूपी के गौतम बुद्ध नगर में है। कंपनी इस प्लांट के लिए इक्विपमेंट खरीदना चाहती है, जिसका इस्तेमाल कपैसिटी बढ़ाने के लिए होगा।
BMW AG, Ducati Motor जैसी कंपनियां हीरो मोटर्स की ग्राहक
हीरो मोटर्स ऑटोमोटिव ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) के लिए इंजीनियर्सड पावरट्रेन सॉल्यूशंस की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसका ऑपरेशंस कई देशों में है, जिनमें अमेरिका, यूरोप और आसियान के देश शामिल है। इसके ग्राहकों में दुनिया की कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इनमें BMW AG, Ducati Motor Holding, Enviolo International, Formula Motorsport और HWA AG शामिल हैं।
16 सितंबर को लंबे समय बाद बाजार में आई रिकवरी
हीरो मोटर्स के आईपीओ के खुलने के दिन बाजार में रिकवरी है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में मजबूती देखने को मिली। निफ्टी दोपहर में 0.58 फीसदी यानी 134 अंक चढ़कर 23,253 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.52 फीसदी यानी 388 अंक के उछाल के साथ 74,391 पर चल रहा था।