Get App

Home First Finance Company का IPO अलॉट हो गया, ऐसे चेक कीजिए आपको मिला या नहीं?

Home First Finance Company India के IPO का प्राइस बैंड 517-518 रुपए और लॉट 28 शेयरों का था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 8:04 AM
Home First Finance Company का IPO अलॉट हो गया, ऐसे चेक कीजिए आपको मिला या नहीं?

Home First Finance Company India। ऐप के जरिए होमलोन प्रोवाइड कराने वाली होम फ़र्स्ट फाइनेंस इंडिया के IPO का आवंटन 29 जनवरी को हो गया है। कंपनी का IPO 25 जनवरी को बंद हुआ था। Home First Finance Company India के IPO का प्राइस बैंड 517-518 रुपए है। इसके शेयरों का लॉट साइज 28 शेयरों का था। अगर आपने भी इसके IPO में निवेश किया था तो अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

- सबसे पहले इस IPO की रजिस्ट्रार ASBA की बेबसाइट पर जाएं।

- इसके बाद Home First Finance Company India के IPO को सेलेक्ट करें।

- अगर एप्लीकेशन नंबर डाल रहे हैं तो एप्लीकेशन टाइप में ASBA या NON-ASBA सेलेक्ट करें और एप्लीकेशन नंबर एंटर करें।

- अगर DPID या Client ID डाल रहे हैं तो डिपोजडिटरी में NSDL या CDSL सेलेक्ट करें और DPID या Client ID एंटर करें।

- वहीं, अगर PAN सेलेक्ट कर रहे हैं तो पैन नंबर डालकर एंटर करे। शेयर अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

सबसे पहले www.bseindia.com पर जाएं। फिर इश्यू टाइप में Equity सेलेक्ट करें। इसके बाद इश्यू के नाम में Home First Finance Company India को चुनें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर भरें और PAN डालने करने के बाद Search बटन पर क्लिक करें। शेयर शेयर एलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

कहां होगा फंड्स का इस्तेमाल?

होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी के IPO में कंपनी के प्रमोटर True North Fund V LLP ने 435.61 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं। वहीं, Aether (Mauritius) ने 291.28 करोड़ रुपये के शेयर और Bessemer India Capital Holdings II ने 120.46 रुपये के शेयर जारी किए हैं। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर पीएस जयकुमार ने 28.43 करोड़ रुपये और मनोज विश्वनाथन ने 12.92 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए हैं। कंपनी इस IPO के जरिये जुटाये गए फंड्स का इस्तेमाल अपने कैपिटेल बेस को बढ़ाने में करेगी, ताकि भविष्य में पूंजी की जरूरतों को पूरा किया जा सके, जो कि कंपनी के बिजनेस और एसेट्स के ग्रोथ से पैदा होंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें