How to check IREDA IPO Allotment: तगड़े इश्यू का ऐसे चेक करें अलॉटमेंट, इतने लिस्टिंग मुनाफे की है गुंजाइश

How to check IREDA IPO Allotment Status: देश की सबसे बड़ी सरकारी प्योर-प्ले ग्रीन फाइनेंसिंग NBFC इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का आईपीओ 23 नवंबर को बंद हो चुका है और इसे 38 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। ग्रे मार्केट में बात करें तो तगड़े लिस्टिंग मुनाफे की गुंजाइश दिख रही है। चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस जानने का स्टेपवाइज तरीका और ग्रे मार्केट में स्थिति

अपडेटेड Nov 25, 2023 पर 10:22 AM
Story continues below Advertisement
इरेडा का का 2,150.21 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था।

How to check IREDA IPO Allotment Status: देश की सबसे बड़ी सरकारी प्योर-प्ले ग्रीन फाइनेंसिंग NBFC इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का आईपीओ 23 नवंबर को बंद हो चुका है और इसे 38 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से यह 11 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है यानी कि लिस्टिंग पर आईपीओ निवेशकों को 34 फीसदी से अधिक मुनाफा मिलने के आसार हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय लिस्टिंग डे के दिन के मार्केट सेंटिमेंट और कंपनी की कारोबारी सेहत के आधार पर शेयरों की एंट्री होती है।

अब अलॉटमेंट की बात करें तो यह 29 नवंबर को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल होने के बाद स्टेटस चेक करने का तरीका चेक करने का तरीका नीचे दिया जा रहा है। शेयरों की BSE और NSE पर 4 दिसंबर को एंट्री हो सकती है।

IREDA IPO Allotment Status

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस


https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम IREDA चुनें।

एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

रजिस्ट्रार की साइट से स्टेटस ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, रजिस्ट्रार की साइट पर इस लिंक के जरिए जाएं।

पहले तो कंपनी चुनने वाले विकल्प में ड्रापडाउन मेन्यू से IREDA चुनें।

यहां चार विकल्प दिखेगा- पैन, एप्लीकेशन नंबर, डीपी क्लाइंट आईडी और अकाउंट नंबर/IFSC। इनमें से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें और अगर पैन चुना है तो आईपीओ चुनकर पैन भरें। अगर एप्लीकेशन नंबर चुना है तो एप्लीकेशन नंबर भरें और अगर डीपी क्लाइंट आईडी चुना है तो डिपॉजिटरी क्लाइंट आईडी भरें। वहीं अकाउंट नंबर/IFSC चुना है तो अकाउंट नंबर और IFSC भरें।

सबमिट करें।

आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिखने लगेगा यानी कि कितने शेयरों के लिए आपने अप्लाई किया था और कितना अलॉट हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

Deepfake को लेकर सरकार गंभीर, बंद हो सकते हैं फेसबुक-एक्स

IREDA IPO को मिला था धांसू रिस्पांस

इरेडा का का 2,150.21 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21-23 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 38.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 104.57 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 24.16 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 7.73 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 9.80 गुना भरा था। आईपीओ का प्राइस बैंड 30-32 रुपये था।

इस आईपीओ के तहत 1,290.13 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 26,87,76,471 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। ये शेयर सरकार बेचेगी। सरकार के पास अभी इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने और लोन बांटने के लिए कैपिटल बेस को बढ़ाने में होगा। सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के हिसाब से इसका CRAR (कैपिटल टू रिस्क-वेटेड एसेट रेश्यो) 20.92 फीसदी पर है।

IREDA के बारे में डिटेल्स

यह 36 साल पुरानी वित्तीय कंपनी है जो रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करती है। यह इक्विपमेंट मैनुफैक्चरिंग और ट्रांसमिशन समेत प्रोजेक्ट प्लानिंग से लेकर पोस्ट-कमीशनिंग तक के लिए वित्तीय सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में इसकी टोटल इनकम सालाना आधार पर 1577.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 2320.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसका नेट प्रॉफिट इस दौरान 410.27 करोड़ रुपये से उछलकर 579.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ग्रॉस एनपीए 5.06 फीसदी से गिरकर 3.13 फीसदी और नेट एनपीए 2.72 फीसदी से फिसलकर 1.65 फीसदी पर आ गया। प्रोविजन कवरेज रेश्यो 48.11 फीसदी पर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।