Waaree Energies IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, ऐसे चेक करें स्टेटस; लिस्टिंग पर पैसा डबल होने के संकेत

Waaree Energies IPO Allotment Status: कंपनी के प्रमोटर हितेश चिमनलाल दोशी, वीरेन चिमनलाल दोशी, पंकज चिमनलाल दोशी और वारी सस्टेनेबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड हैं। वारी एनर्जीज के पास सोलर पीवी मॉड्यूल की एक बड़ी ऑर्डर बुक है। कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 1,276.93 करोड़ रुपये जुटाए

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
Waaree Energies के शेयर BSE, NSE पर 28 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।

Waaree Energies IPO: सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली वारी एनर्जीज लिमिटेड के 4,321.44 करोड़ रुपये के IPO को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह 79.44 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब आज 24 अक्टूबर को इसका अलॉटमेंट हो सकता है। IPO में नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 65.25 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 215 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.27 गुना भरा। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 5.45 गुना सब्सक्राइब हुआ।

जिन लोगों ने Waaree Energies IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Link Intime से कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • Waaree Energies IPO के लिए https://linkintime.co.in/initial_offer/ पर जाएं।
  • ड्रॉप डाउन मेन्यू से IPO का नाम Waaree Energies सिलेक्ट करें।
  • अब 'सिलेक्शन टाइप' ड्रॉप डाउन में एप्लीकेशन नंबर, DP क्लाइंट ID या PAN में से कोई एक सिलेक्ट कर डिटेल एंटर करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।


इसके बाद IPO के अलॉटमेंट स्टेटस की डिटेल स्क्रीन पर शो होने लगेगी।

हुंडई ने आईपीओ के लिए चुकाई 624 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड फीस, जानिए पेटीएम, LIC ने कितनी फीस चुकाई थी

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Waaree Energies IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद Waaree Energies IPO के अलॉटमेंट स्टेटस की डिटेल स्क्रीन पर शो होने लगेगी। Waaree Energies के शेयर BSE, NSE पर 28 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। कंपनी ने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 1,276.93 करोड़ रुपये जुटाए। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी ओडिशा में 6GW इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने की लागत की आंशिक तौर पर फाइनेंसिंग और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

लिस्टिंग पर डबल हो सकते हैं पैसे

investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में वारी एनर्जीज के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 1503 रुपये के ऊपर 1560 रुपये या 103.79% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयरों की लिस्टिंग 3063 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

छोटी-मंझली कंपनियों के आईपीओ के नियम होंगे और सख्त! इस कारण सेबी ने लिया फैसला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।